नमस्कार,
राजस्थानी की स्थिति पर वर्षों से चर्चा होती रही है, लेकिन जनता की राय व्यवस्थित रूप से कभी दर्ज नहीं की गई।
CAP राजस्थान एक सार्वजनिक सर्वे कर रहा है ताकि तीन सवालों पर लोगों की राय दर्ज की जा सके:
- क्या राजस्थानी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए?
- क्या इसे राज्य की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिले?
- क्या इसे स्कूलों में पढ़ाया जाए?
कोई “सही” या “गलत” उत्तर नहीं है। आप समर्थन में हों, विरोध में हों, या अनिर्णीत हों — हर राय बराबर महत्वपूर्ण है।
सर्वे में 2 मिनट से भी कम समय लगेगा।
नतीजे सार्वजनिक रूप से प्रकाशित होंगे।
सर्वे भरें:
https://caprajasthan.org/public-opinion-survey-on-rajasthani/
कृपया इसे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी भेजें ताकि अलग-अलग क्षेत्रों और पृष्ठभूमि की राय दर्ज हो सके।
सादर,
मुरलीमनोहर दाधीच
प्रमुख, सर्वे टीम
Council for Advocacy and Policy Research (CAP राजस्थान)
Leave a Comment